Ballia : सीएमओ से रिटायर होने के बाद राजनीति में कूदे डा.बीएन गुप्ता
बलिया से रोशन जायसवाल की एक रिपोर्ट,
बलिया। अपने जमाने के मशहूर चिकित्सक डा. बीएन गुप्ता इन दिनों राजनीतिक सुर्खियों में है। वह बलिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के मूड में है और उन्होंने भाजपा से दावेदारी की है। बतातें चले कि डा. बीएन गुप्ता 1974 में छात्र राजनीति में आये। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले वह टीडी कालेज में छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ें।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-67-1024x768.jpg)
उसके बाद 1986 में चिकित्सक बनकर सरकारी सेवा में आये। उन्होंने आगरा मेडिकल कालेज से मेडिकल की पढ़ाई की है। व्यवसायिक परिवार से श्री गुप्ता आते है। डा. बीएन गुप्ता वर्ष 2012 में गाजीपुर में सीएमओ पद से रिटायर हुए। उसके बाद उन्होंने 2014 में राजनीति में सक्रियता दिखाना शुरू किया और भाजपा के मिशन को आगे बढ़ाया। इसके अलावा बाल श्रवण सेवक भी रहे और उसके बाद नगर संघचालक की भी जिम्मेदारी उन्होंने निभायी।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-22.jpg)
इसके अलावा संघ शिक्षा वर्ग में जालौन जाने का अवसर मिला और वहां पर उन्होंने दो साल का प्रशिक्षण लिया। राजनीति और सामाजिक जीवन में अपने आपको बेहतर बनाने वाले अवकाश प्राप्त सीएमओ डा. बीएन गुप्ता आज भी समाज के लिये खड़े है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/3-13.jpg)
बलिया और गाजीपुर के गांवों में निशुल्क मेडिकल कैंप के माध्यम से सेवाएं भी दे रहे है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि मेरी पूरी तैयारी है और भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आदेश मिला तो चुनाव लड़ेंगे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/4-13-995x1024.jpg)
वैसे भी 2019 में भी श्री गुप्ता ने लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की थी लेकिन टिकट नहीं मिला। अब दूसरी बार भी श्री गुप्ता भाजपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। भाजपा के हर मिशन को वह जनता के बीच लेकर पहुंचते रहे है। बता दें कि उनके भतीजे अजय कुमार समाजसेवी बलिया नगरपालिका के चेयरमैन भी रहे है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)