Ballia : लोकसभा चुनाव के पूर्व योगेश्वर ने बुलाई कार्यकर्ता बैठक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-3.jpg)
बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में योगेश्वर सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा जोर शोर से चल रही है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व योगेश्वर सिंह ने अपने घर कुसौरा में नौ मार्च को सुबह 10 बजे सलेमपुर के पांचों विधानसभाओं से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। इसमें चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की जाएगी।
साथ ही कार्यकर्ताओं से विधानसभावार बूथ स्तर पर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही फीडबैक भी लिये जाएंगे और क्षेत्र के विकास पर चर्चा भी की जाएगी, साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया जाएगा। बतातें चले कि योगेश्वर सिंह इन दिनों चुनाव लड़ने के लिये पूरी तरह से मूड में है। वह किसी भी तरह चुनाव मैदान में ताल ठोंकेगे। उन्होंने कहा कि एक नई सोच और एक नई उर्जा के साथ चुनाव मैदान में उतरा जाएगा। जो जनता से वादा रहा है उस वादे पर खरा उतरा जाएगा। क्षेत्र की गंभीर समस्याएं जिसका आज तक निदान नहीं हुआ, उसको भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। गांव गली नगर सब पर पड़ेगी अपनी नजर और विकास का पहिया और तेजी से चलाया जाएगा। बेरोजगारी दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। विधानसभावार उद्योग धंधे लगाकर युवाओं को बाहर पलायन करने से रोका जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)