लोकसभा चुनाव: पहली सूची जारी होने से पहले होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg)
ओमप्रकाश, दारा सिंह, प्रदीप चौधरी, आकाश सक्सेना सहित अन्य नामों की चर्चा
पहली सूची में यूपी के 56 सीटांे पर हो सकती है प्रत्याशियों की घोषणा
दिल्ली में भाजपा केंद्र चुनाव समिति की बैठक भाजपा कार्यालय में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे से लेकर देर रात तक चलती रही। इस बैठक में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। चर्चा यह भी रही कि इस बैठक में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। अलग-अलग राज्यों की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा किन-किन उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।
इसमें कुछ नये चेहरे भी शमिल हो सकते है। वैसे सूची पर बड़े नेताओं के नाम की मुहर लग चुकी है। बस घोषणा बाकी है। वैसे चर्चा यह भी है कि उत्तर प्रदेश में पहली सूची जारी होने से पूर्व योगी मंत्रिमंडल का विस्तार तीन मार्च को हो जाएगा। इसमें कई नये चेहरे योगी के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। यहां तक कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, आरआरएलडी के प्रदीप चौधरी, चंदन चौहान और राजपाल इन तीनों नामों में कोई एक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है। वहीं रामपुर विधानसभा के भाजपा के विधायक आकाश सक्सेना का नाम की भी चर्चा है।
देखें आगे—
गठबंधन के लिये भाजपा छोड़ेंगी छह सीटें
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में आरएलडी, अपना दल, निषाद पार्टी और एसबीएसपी के गठबंधन लिए बीजेपी 6 लोकसभा सीटें छोड़ेगी। अपना दल और आरएलडी के लिए दो-दो लोकसभा सीटें, निषाद पार्टी और एसबीएसपी के लिए एक-एक लोकसभा सीटें बीजेपी गठबंधन के लिये छोड़ेगी। चर्चा है कि वाराणसी सहित क़रीब 56 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवार तय किए है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार होगें।
देखें आगे—
संभावना: जानें सूची में किसका है नाम
बीजेपी सूची में आने वाले उम्मीदवारों में नरेंद्र मोदी वाराणसी, राजनाथ सिंह लखनऊ, अमित शाह गांधी नगर, स्मृति ईरानी अमेठी धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर का नाम उपर है।
वहीं सूची में संभावित उम्मीदवारों में संबित पात्रा, पुरी, भूपेंद्र यादव, महेंद्रगढ़, किरण रिजीजू, अरुणाचल पश्चिम, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर, गजेंद्र शेखावत जोधपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर, शिवराज सिंह चौहान, विदिशा, प्रतिमा भौमिक, वेस्ट त्रिपुरा, जिश्नु देव वर्मा, ईस्ट त्रिपुरा, सरोज पांडे, कोरबा, बीडी शर्मा, खजुराहो, के अन्नामलाई, अजय भट्ट, नैनीताल, रवि किशन, गोरखपुर, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, रामेश्वर तेली, डिब्रुगढ़, लॉकेट चटर्जी, हुगली, दिलीप घोष, मेदिनीपुर, निशित प्रमाणिक, कुचविहार, शांतनु ठाकुर, बनगांव, राजू बिष्टा, दार्जिलिंग, अर्जुन मुंडा, खूंटी, बंदी संजय कुमार, करीम नगर, अरविंद धर्मापुरी, निजामाबाद का नाम चर्चा में है।
बलिया से रोशन जायसवाल की एक रिपोर्ट
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)