Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : सलेमपुर में योगेश्वर सिंह का बज रहा डंका

बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में योगेश्वर सिंह के नाम का डंका चारों तरफ बज रहा है। इस समय योगेश्वर सिंह सलेमपुर लोकसभा के राजनीतिक सुर्खियों में अपनी पहचान बनाये हुए है। आज उनके नाम का चर्चा राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त तरीके से चल रहा है। इस समय योगेश्वर सिंह चार दिवसीय क्षेत्र के दौरे पर है। बांसडीह, सिकंदरपुर, बिल्थरारोड, भाटपाररानी और सलेमपुर लोकसभा के गांवों में नुक्कड़ सभा, जनचौपाल आदि लगाकर लोगों की समस्या सुन रहे है। क्षेत्र में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिये उनके माता पिता को बधाई देते हुए नजर आ रहे है।

व्यापारियों के बीच पहुंच कर उनकी पीड़ा और उनकी समस्या सुन रहे है। कुसौरा के निवासी योगेश्वर सिंह का दावा है कि इस बार क्षेत्र की जनता विकास के नाम पर वोट करेगी और सेवक पर विश्वास जताते हुए इस बार उन्हें सलेमपुर लोकसभा से दिल्ली के सदन में भेजेगी। उन्होंने कहा कि विकास को नया आयाम दिया जाएगा। बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं से जूझ रहे जनता को राहत देने के लिये सभी समस्याओं का समाधान दिया जाएगा।

इनसेट
27 नवंबर को भरत शर्मा का कार्यक्रम
बलिया। 27 नवंबर को कुसौरा में स्व. रामेश्वर सिंह का स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इसमें भोजपुरी स्टार भरत शर्मा का कार्यक्रम होगा। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभाओं की जनता को आमंत्रित किया गया है।

इसमें किसान, व्यापारी, नेता, अधिकारी, समाजसेवी शामिल होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिये योगेश्वर सिंह ने गुरूवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। विशाल टेंट, लाइट, साउंड व दर्शकों की बैठने की व्यवस्था बेहतर होगी।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *