Ballia : टेªन के आगे कूद कर युवक ने की आत्महत्या
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/4-3.jpg)
रसड़ा (बलिया)। फेफना इंदारा रेलवे प्रखंड के संवरा चिलकहर रेलवे पटरी के समीप सोमवार की सुबह छपरा वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने युवक कूदकर अपना जीवन ही समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची देवस्थली चौकी इंचार्ज गणेश पांडे ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फेफना थाना क्षेत्र के रौसिंघपुर गांव निवासी अभिषेक पांडे 24 वर्ष पुत्र सुरेश पांडे पारिवारिक कलह के कारण सोमवार की सुबह छपरा से चलकर वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए और शव देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)