Ballia : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/4.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के ड्डहा बिहरा गांव में बुद्धवार को करेंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से गांव सहित परिवार वालों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ड्डहा बिहरा गांव निवासी विश्वेन्द्र प्रताप सिंह अपने घर में लगे टुल्लू पंप को चालू कर रहे थे इसी दौरान करंट की चपेट में आकर अचेत होकर जमीन पर गिर गए। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई आनन-फानन में विश्वेन्द्र को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले आये जहां जांचोपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। युवक की मौत के बाद पूरे गांव सहित परिजनों में कोहराम मच गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)