Ballia : युवा सशक्तिकरण स्मार्ट फोन वितरण समारोह का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240224-WA0112.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरारोड (बलिया)। फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह पीजी काले ससना बहादुरपुर में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण स्मार्ट फोन वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के अधीक्षक डा0 राककश कुमार सिंह ने कहा कि भारत ने विज्ञान की दिशा में काफी प्रगति की है। कभी जमाना था कि लोग अपना हाल-चाल पोस्टकार्ड तथा अन्तरदेशी के माध्यम से एक दूसरे का जानते थे, किन्तु आज विज्ञान के प्रगति के बाद शिक्षण व्यवस्था में भी क्रांति दिखी और सरकार छात्र-छात्राओं का मनोबल ऊंचा करते हुए स्नातक स्तरीय शिक्षा में मदद के लिए स्मार्ट फोन देने का काम किया है, जिसकी जितनी सराहना की जाय कम होगी। मौके पर मौजूद बच्चों को नसीहत देते हुए मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि इसका उपयोग शिक्षा के लिए करना ज्यादे उपयोगी होगा। कालेज के प्रबन्धक रविशंकर सिंह पिक्कू ने समारोह में प्रधारे अतिथियों का आभार प्रकट किया, जिसमें बी.ए., बी.ए.सी. एवं बी.काम. प्रथम एवं तृतीय समेस्टर के बच्चों में अभिनन्दन कुमार, अन्नू सिंह, अमन शर्मा, फिजा फातिमा, हीना, प्रीति, विनय सिंह को स्मार्ट फोन प्रदान किया गया। इस मौके पर कालेज के उप प्रबन्धक विवेक सिंह परिहार, प्राचार्या डा0 अरुणा पाल, जीमल अहमद, सोनू यादव, तेज बहादुर, प्रभात, जगदीश, राजेश, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, मुकेश, पंकज तथा अन्य सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)