
बलिय। आरके मिशन स्कूल सागरपाली बलिया में साक्षी त्रिपाठी (फ्लाइंग ऑफिसर) का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। साक्षी त्रिपाठी पुत्री अजय त्रिपाठी व रीता त्रिपाठी निवासी मिड्ढी बलिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बलिया से उत्तीर्ण कर वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान में प्रवेश लिया, उसके उपरांत उनका चयन एयरफोर्स में हुआ।



ज्ञात हो कि साक्षी त्रिपाठी शुरू से ही मेधावी रही। आरके मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने साक्षी त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह व दुपट्टा देकर सम्मानित किया। कहा कि नारी शक्ति का सम्मान सुसंस्कृत समाज का हिस्सा है। साक्षी त्रिपाठी ने कहा कि बालिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त मानसिकता को शिक्षा व जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है। मैंने प्रारंभ से ही एक अधिकारी बनना चाहा लक्ष्य का पीछा करते-करते अपने सपने को साकार किया। अतः प्रत्येक बालिका को शिक्षित होकर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जाना चाहिए। वर्तमान में साक्षी त्रिपाठी की पोस्टिंग बंगलोर में है।
