Ballia : अधिसूचना के पूर्व रसड़ा में एके शर्मा की इंट्री, बनी चर्चा का विषय
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-7.jpg)
बलिया। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए घोसी लोकसभा सीट का सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा रसड़ा जो वर्तमान समय में बसपा की झोली में है। वहीं मौजूदा सांसद अतुल राय बसपा के सांसद है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में सपा बसपा गठबंधन में भाजपा से बसपा के अतुल राय ने इस सीट को छीना था। अब उसी सीट को पाने के लिये भारतीय जनता पार्टी अपनी विशेष नजर बनायी हुई है। चर्चा यह भी है कि यह सीट सुभासपा के झोली में जा सकता है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/4-1024x458.jpg)
बहरहाल जो भी हो एनडीए इस सीट को इस बार जीतने के लिये मऊ जिले के रहने वाले योगी सरकार के महत्वपूर्ण विभाग नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा विगत तीन दिनों से मऊ और रसड़ा विधानसभा में जमे हुए है। एक साथ कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे है। पहला कार्यक्रम रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के श्रीनाथ बाबा मठ में था, यहां उन्होंने मत्था टेका।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/3-1024x1024.jpg)
इस दौरान मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी ने उनका स्वागत किया और सम्मानित किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-9-1024x693.jpg)
इसके बाद वह नगरपालिका रसड़ा में आयोजित कार्यक्रम में गये जहां उनका स्वागत चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल ने किया। इसके बाद वह अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, रसड़ा में गये।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-1024x768.jpg)
इसके बाद ऊर्जा मंत्री टीकादेवरी, नगपुरा, रसड़ा सहित अन्य जगहों पर गये और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-1-1024x902.jpg)
इसी क्रम में उन्होंने स्व. शिव प्रसाद गुप्त इंटर कॉलेज में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)