दीपों से जगमग हुई भृगुनगरी, 1001 दीपों ने बिखेरी छठा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/08/चेयरमैन-अजय-कुमार-सिंह.jpg)
बलिया। भगवान श्री रामचंद्र के वापस अयोध्या आगमन और राम मंदिर के भूमि पूजन को बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। इस दौरान भाजपा नेता साकेत सिंह सोनू के बलिया मालगोदाम रोड स्थित कैंप कार्यालय में राम मंदिर के भूमि पूजन को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पूरे कार्यालय परिसर को 1001 दीपों से सजाया गया। जिसकी छठा देखते ही बन रही थी, जन्नत मानो धरती पर उतर आई थी। इस दौरान भगवान श्री राम की पूजन-अर्चन भी की गई। इस मौके पर विनय सिंह, अनुभव सिंह, रोहित रंजन गुप्त, शशिकांत सिंह, गुड्डू सर्राफ आदि मौजूद रहे। उधर नगर पालिका के अध्यक्ष अजय कुमार के कैंप कार्यालय को दीपों से सजाया गया था, इस दौरान चेयरमैन की देखरेख में कुल 101 दीपों से कार्यालय को सजाया गया। इस मौके पर सागर आदि लोग रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)