लोकसभा चुनाव: लखनऊ के सूत्रों से आ रही है बड़ी खबर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/loksabha.jpg)
भाजपा यूपी के शेष बचे लोकसभा सीटों के लिए 18 मार्च, सोमवार की देर शाम प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। बताते चले कि विगत् दिनों भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 51 लोकसभा सीटों के लिए पहली सूची में ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया था। शेष बचे सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर सोमवार को मूहर लग सकती है। इधर, बलिया लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर चर्चाएं जोर-शोर से चल रही है। कयास यह लगाया जा रहा है कि आज ही बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जायेगी। हालांकि, इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। वैसे, भाजपा ने अभी तक बलिया, गाजीपुर समेत अन्य कई महत्वपूर्ण सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इसको लेकर दावेदारों के समर्थकोें में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। अब यह देखना है कि भाजपा के जातीय समीकरण में कौन दावेदार फिट बैठ रहा है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)