Ballia : बोले योगेश्वर: पूरी तरह से तैयार है सेना
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-62.jpg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले और गरीबों के दु ख सुख में खड़े होने वाले और नौजवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले और सबकी मदद करने वाले योगेश्वर सिंह ने ये एलान किया है कि हम पूरी तरह से तैयार है और पांचों विधानसभाओं में हमारी सेना, हमारे लोग पूरी तरह से काम कर रहे है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/3-11.jpg)
हमें बस वक्त का इंतजार है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटपाररानी, बिल्थरारोड, बांसडीह व सिकंदरपुर इन क्षेत्रों में सबको अलग-अलग जिम्मेदारी बांटी गयी है। दूरभाष से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जो हमारे द्वारा कार्यक्रम बनाया गया है वह कार्यक्रम बंद नहीं होगा। वह कार्यक्रम चलता रहेगा। जनसंपर्क, जनता से संवाद, उनकी समस्या का समाधान, उनको समझना, उनकी भावनाओं का सम्मान करना, उनका आदर करना हमारे मिशन से जुड़ा हुआ है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/salempur-1024x640.jpeg)
योगेश्वर सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में एक मजबूत दावेदार के रूप में देखे जा रहे है। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई दल का नाम नहीं लिया है। लेकिन उन्होंने कहा है कि चुनाव होने में अभी लंबा वक्त है। लेकिन क्षेत्र में लोगों के साथ मिलकर चलना और काम करना यह सब पहले से चलता आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत से कार्यक्रम कराने की योजना थी, होली में जगह-जगह कार्यक्रम की तैयारी थी, बड़े आयोजन होने थे लेकिन आचार संहिता लगने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है लेकिन होली में लोगों से मिलने जुलने का कार्यक्रम चलता रहेगा। होली, नवरात्र जैसे त्योहार पर भी वह जनता के बीच रहेंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)