
बोले अवलेश सत्य की हुई जीत
रोशन जायसवाल
बलिया। राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट के राहत के बाद जदयू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला राष्ट्रहित में है, जो स्वागत योग्य है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी में भी खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं ट्वीटर पर कांग्रेस का मैसेज आना भी शुरू हो गया कि सत्य की जीत हुई है। वहीं कांग्रेस मुख्यालय के सामने कार्यकर्ता खुशी से झूमने लगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी के नाम के साथ वायनाड के पूर्व सांसद का ठप्पा भी हट गया। उनकी न सिर्फ संसद सदस्या बहाल होने जा रही है बल्कि 2024 का चुनाव लड़ने पर छाया संशय का बादल भी छट गया है। राहुल गांधी ने कहा कि आज नहीं तो कल सत्य की जीत होनी ही थी।

वैसे अब राहुल गांधी के संसद सदस्यता बहाल होने के बाद 2024 का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ होने से सत्ताधारी एनडीए खासकर बीजेपी की चुनौती बढ़ने वाली है। जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह ने लखनऊ में स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय पर पहुंच कर पार्टी नेताओं को बधाई भी दी है।

लगभग नौ माह बाद है लोकसभा चुनाव
बलिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐसे समय में आया है जब अगले लोकसभा चनुाव में करीब नौ माह बचे है। चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत और कांग्रेस के लिए हौसला बढ़ाने वाली है।

मोदी सरनेम पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केश में सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर उसके बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस पार्टी में सवाल यह उठता रहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी कैसे मैदान में होंगे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है।