Ballia : अगले शिवरात्रि में शिवभक्तों पर हेेलीकाप्टर से सीएम बरसाएंगे फूल: दयाशंकर सिंह
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-44.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-44-1024x768.jpg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। महाशिवरात्रि के पर्व पर निकली शिवबरात में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शामिल हुए और करीब कई घंटे तक शिवबरात में शिवभक्तों के साथ रहे। जगह-जगह भगवान भोलेनाथ की सजी झांकी का दर्शन भी किये। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बलिया मेें शिवबरात निकलती है, इस तरह की बरात पूर्वांचल में अपने आप में एक अलग धार्मिक बरात देखने को मिलती हीै।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/2-16-1024x768.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/3-9-1024x768.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/2-15-1024x768.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/3-8-1024x576.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/4-13-1024x576.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/5-14-1024x576.jpg)
जिसमें बुढ़े, नौजवान, महिलाएं, पुरूष सब शामिल होते है। हजारों की भीड़ बाबा के बरात में शामिल होती है और अगले साल शिवरात्रि के दिन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वह आग्रह करेंगे कि शिवरात्रि के दिन बलिया आएं और हेलीकाप्टर से शिव बरात पर फूलों की वर्षा करें। पूर्वांचल का माना जाना इस पर्व में बलिया के ही नहीं पूर्वाचल के लोग शामिल होते है। बाबा बालेश्वर नाथ की बरात में भूत पिशाच आकर्षण का केंद्र रही। बरात में निकली अड़भंडियों की टीम से पूरा बरात शिवमय हो गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जापलिनगंज, रामलीला मैदान, एलआईसी रोड, मालगोदाम रोड, सिनेमा रेाड कासिम बाजार आदि जगहों पर मंत्री अपने लोगों के साथ शिवबरात का दर्शन किये। इसके अलावा मिड्ढी शिव मंदिर, कैलाश धाम, अमृतपाली, टैगोर नगर आदि जगहों से निकली शिवबरात के आयोजकों को बधाई दी। उनके साथ राजेश गुप्ता, अभिषेक सोनी, संजीव कुमार डंपू आदि शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)