दिल्ली में दिखे, दयाशंकर, मस्त, नीरज व उपेंद्र
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/20balpic-13.jpg)
पूर्व सांसद भरत सिंह के आशीर्वाद समारोह में जुटे दिग्गज
बलिया से रोशन जायसवाल की एक रिपोर्ट,
बलिया। लोकसभा चुनाव में टिकट की दौड़ में लगे नेताओं का जमघट में दिल्ली में लगा हुआ है। भाजपा से बलिया लोकसभा सीट से कौन चेहरा होगा इसको भी लेकर दिल्ली में चर्चा बनी हुई है। यह चर्चा उस वक्त और चर्चा में आया जब पूर्व सांसद भरत सिंह के बेटी और दामाद को आशीर्वाद देने मंगलवार को एक समारोह में कई नेता पहुंचे थे। यहां सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भी मौजूद रहे। इसके अलावा और भी लोग पहुंचे हुए थे।
पत्रकार भी यहां मौजूद रहे। बलिया लोकसभा सीट के मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के नाम की चर्चा होने लगी। इस बीच सबसे पहले आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त करीब 10 मिनट तक समारोह में मौजूद रहे। उसके बाद राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर पहुंचे और करीब 20 मिनट तक वहां मौजूद रहें। मजे की बात यह है कि बलिया लोकसभा से पहली बार भाजपा से जीते भरत सिंह जिनके आमंत्रण पर मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और पूर्व लोकसभा सांसद व मौजूदा राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर भी पहुंचे हुए थे। यहां भी टिकट को लेकर चर्चाएं होने लगी। पार्टी में अन्य लोग भी शामिल थे। जब लोगों की नजर सांसद वीरेंद्र ंिसह मस्त और नीरज शेखर पर पड़ी तो चुनावी चर्चाएं होने लगी। इस दौरान बलिया जिले के निवासी और दिल्ली की पत्रकारिता में अपनी एक अलग पकड़ बनाने वाले दीपक चौबे भी आशीर्वाद समारोह में देखे गये। वहीं दिल्ली में बलिया का नाम रोशन कर रहे एमके सिंह भी देखे गये।
दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह
परिवहन मंत्री दयाशंकर मंगलवार की रात करीब 11 बजे दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और वहां केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से करीब 10 मिनट तक मुलाकात की और उसके बाद वहां से निकले। इस बीच दयाशंकर सिंह पर कई बड़े नेताओं की भी नजर पड़ी और चर्चाएं भी होने लगी।
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी भी दिखे भाजपा कार्यालय पर
बलिया और गाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर कई दावेदार दिल्ली में बड़े नेताओं से संपर्क सांध रहे हैं और टिकट की जुगाड़ में लगे हुए है। मंगलवार को दिन में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी भी दिल्ली भाजपा कार्यालय पर दिखे और कई बड़े नेताओं से उन्होंने बातचीत भी की।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)