Ballia :अवलेश की नजर है किधर, दावा लड़ेंगे चुनाव
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/20balpic-11.jpg)
रोशन जायसवाल की एक रिपोर्ट,
बलिया। जब मन बन जाता है तो कोई पीछे भी नहीं हटता है। बात हो राजनीति की या किसी और की मिशन से जुड़े नेता मैदान में डटे रहने के लिए कोई न कोई जुगाड़ में ही होते है। यह बात जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह पर सटीक बैठ रही है। उनका यह दावा है बलिया लोकसभा क्षेत्र से वह चुनाव लड़ेंगे आखिर वह किस दल से लड़ेंगे सवाल यह भी है, वैसे तो वह जदयू के नेता है और जदयू एनडीए में शामिल है, क्या बलिया की सीट जदयू की झोली में जा रही है, क्या जदयू बलिया से लड़ेगी, इसकी कोई पुष्टि नहीं है लेकिन अवलेश कुमार का दावा है की वह बलिया से ही चुनाव लड़ेंगे।
आइये कुछ सवाल के जवाब में क्या बोले अवलेश सिंह
सवाल: कहां से चुनाव लड़ेंगे।
जवाब: बलिया से।
सवाल: क्या बलिया की सीट जदयू के खाते में होगी।
जवाब: वक़्त का इन्तजार करिये, मुझे चुनाव लड़ना है।
सवाल: क्या जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से बातचीत हुई है।
जवाब: यह अंदर खाने की बात है।
सवाल: क्या तैयारी है आपकी।
जवाब: पूरे लोकसभा क्षेत्र में हमारी तैयारी आपको दिखाई नहीं दे रही है, नजर दौड़ाएये आप।
सवाल: आप 2019 में भी लड़ने की तैयारी में थे लेकिन लड़े नहीं।
जवाब: मुझे भाजपा से टिकट नहीं मिला, इसलिए नहीं लड़ा।
सवाल: तो क्या लगता है जदयू आपको टिकट देंगी।
जवाब: जरूर देंगी, और मै ही लडूंगा।
सवाल: आप इस समय कहां है।
जवाब: लखनऊ, पटना से दिल्ली तक पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाक़ात हो रही हैं और बात भी।
सवाल: क्या आपकी सेना चुनाव के लिए तैयार है।
जवाब: जी पूरी तरह से।
सवाल: यदि टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे, पार्टी के साथ रहेंगे या बगावत करेंगे।
जवाब: आप कैसे जानते है कि मुझे टिकट नहीं मिलेगा।
सवाल: लगता हैं आप नाराज हो गये।
जवाब: मै नाराज नहीं होता लेकिन आपकी बात मुझे जमी नहीं।
सवाल: क्यों चुनाव लड़ना चाहते है।
जवाब: जनता के हित और उनकी समस्या और क्षेत्र के विकास के लिए।
सवाल: आपकी पकड़ कहां तक है पार्टी में।
जवाब: यह तो टिकट मिलने के बाद आपको पता चल जायेगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)