Ballia :बाढ़ के पानी में उतराया मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230812-WA0031.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230812-WA0031-1024x1024.jpg)
बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी धनजी यादव उर्फ भोदा यादव 70 वर्ष का शव सुरेमनपुर पुराने रेलवे स्टेशन के निकट बालक बाबा सेतु के नीचे सरयू नदी के बाढ़ के पानी में शनिवार को उतराया मिला। शव की सूचना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर रेवती और बैरिया पुलिस दोनों पहुंच गई थी। शव को बैरिया पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। बता दे की धनजी यादव उर्फ भोदा यादव शुक्रवार की सुबह अपने भैंसों को लेकर सुरेमनपुर दियारांचल के खेतों में चराने के लिए निकले थे। शुक्रवार की रात वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा की दियारे में ही मवेशियों के साथ किसी डेरा पर रुक गए होंगे। किंतु शनिवार की सुबह जब बालक बाबा पुल के नीचे शव उतराया मिला तो सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। वही बैरिया और रेवती दोनों थानों की पुलिस भी पहुंच गई। भोदा यादव का घर रेवती थाना क्षेत्र में है। जबकि उनका शव बैरिया थाना क्षेत्र के बालक बाबा पुल के नीचे बाढ़ के पानी में उतराया मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हम लोगों की किसी से दुश्मनी नहीं थी। अब कैसे और किन परिस्थितियों में इनका शव सरयू नदी के बाढ़ के पानी में उतराया मिला यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सुरेमनपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)