
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के भोपालपुर गोबरही गांव निवासी 40 वर्षीय श्रीकृष्ण यादव का शव शुक्रवार की रात 10 बजे घर से 200 मीटर दक्षिण सरसो के खेत में मिला। मृतक के बेटे सोनू ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण यादव के घर के लोग मुकदमें के तारीख पर बलिया गए थे। घर पर केवल श्रीकृष्ण और उसकी 11 वर्षीय पुत्री व दो छोटे-छोटे बच्चे थे। शाम को श्रीकृष्ण खेत की तरफ गए थे। रात 8 बजे के बाद मृतक के घर के लोग बलिया से आकर खोजबीन किया तो सरसो के खेत में मृत पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक के पुत्र सोनू ने पुलिस को गांव के ही रवीन्द्र यादव सहित पांच लोगो के विरुद्ध पिता की हत्या किए जाने की तहरीर दिया है। सोनू का कहना है कि बीते 30 नवम्बर 2021 को खेत के मेड़ के विवाद में चोटिल रवीन्द्र यादव के पिता बीर बहादूर यादव की जिला अस्पताल में मौत हुई थी। जिसमें मुझे तथा अन्य 7 लोगो को आरोपी बनाया गया था। केस सेशन जज के कोर्ट में विचाराधीन है। उसी समय से ये लोग बदला लेने की बात कह रहे थे तथा पिता को एकान्त देख गला दबा कर हत्या कर दिए। उनके मुंह तथा नाक से खून भी रिस रहा था। एसएचओ ने बताया कि मृतक पहले से ही बीमार था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी नही थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

