Ballia : योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जिले का रहा दबदबा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-1.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-1.jpg)
बलिया। राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वाधान मे आयोजित तीन दिवसीय तीसरी सीनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022-2023 गुवाहाटी मे संपन्न किया गया। जिसमे बलिया जिले की सचिव संगम वर्मा के उचित मार्गदशन में सुप्रिया, नम्रता, काजल और नेहा ने प्रतिभाग कर अपने माता-पिता के साथ साथ जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया। बता दें कि यह आयोजन गुहावटी में 27 से 29 जनवरी तक आयोजित था। खिलाड़ियों को इसका प्रशिक्षण शहर से सटे परमंदापुर स्थित किंगफोर्ड कान्वेंट स्कूल में दिया गया था। इसकी जानकारी होते ही बलिया योगासन के अध्यक्ष मेराज असलम खान, इरशाद, डा. अशोक कुमार सिंह, डॉ विवेक कुमार सिंह, डॉ जितेंद्र वर्मा, बृजेश कुमार गुप्ता, पूनम सिंह संरक्षक आजमगढ़ मण्डल, कोऑर्डिनेटर मो. समील्लाह आदि ने प्रतिभागियों को बधाई देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)