Ballia : बलिया में क्षत-विक्षत शव को नोंच रहे थे कुत्ते, पहुंची पुलिस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-17.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-17.jpg)
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के उकछी गांव में गुरूवार की सुबह पुआल के ढेर में क्षत विक्षत युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उकछी के पूरब गोरही के पास स्थित बागीचे में पुआल रखा गया था। गुरुवार की सुबह गांव की महिला सूखी लकड़ी के लिए बागीचे में गई थी। जैसे ही महिलाएं पुआल के पास पहुंचीं तो वहां पर क्षत विक्षत शव देखकर शोर मचाने लगी। शव को कुत्ते नोचकर खा रहे थे। सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। एसएचओ पकड़ी भी मौके पर पहुंच गए और शव को किसी तरह बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि पुआल के ढेर से बरामद किए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल इसकी पहचान नही हो पाई है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)