Ballia : साधारण न समझे कृमि रोग, कई रोगों को देता है बढ़ावा: डा. वरूण ज्ञानेश्वर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-27.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-27-466x1024.jpg)
बेरुआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के सभी विद्यालयों पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के माध्यम से गुरूवार को व्यापक कार्यक्रम चला कर बच्चो को एलबेनडाजोल की दवा खिलाई गयी। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण ज्ञानेश्वर ने बातचीत के दौरान बताया की कृमि रोग अर्थात पेट में कीड़े होना एक साधारण बीमारी समझी जाती है, लेकिन यदि इसका इलाज न किया जाए तो यह रोग कई जटिलताएं जैसे रक्ताल्पता, कुपोषण, आंतों में रुकावट, एलर्जी इत्यादि कई जानलेवा रोगों का कारण भी बन सकता है। इस लिए सबको यह छः माह पर डाक्टर के सलाह पर यह दवा ले लेनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गांव गांव विद्यालय में जाकर दवा खिलाने व लोगो को जागरूक करने का काम किया। टीम में प्रमुख रूप से डॉ एसके सिंह, डॉ पीके शुक्ला, शशिभूषण सिंह, नीलम सिंह, डॉ रामायण यादव, सतीश चंद आदि रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)