Ballia : सरकारी ट्यूबवेल के पास से पुलिस को मिली सफलता, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-28.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-28-459x1024.jpg)
अरविंद कुमार पाठक,
बलिया। खेजुरी थाना पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी के सामान के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे धड़ पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को थाना खेजुरी के उपनिरीक्षक पन्नालाल मय हमराही के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर करम्मर व गांधीनगर के बीच सरकारी ट्यूवबेल के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम अरुन कुमार राजभर पुत्र विश्राम राजभर निवासी दुर्गीपुर बेरुआरबारी थाना सुखपुरा, सुनील कुमार राजभर पुत्र मक्खन राजभर निवासी ग्राम आवादी सुखपुरा तथा नित्येन्द्र प्रताप कुशवाहा पुत्र चन्द्रदेव कुशवाहा निवासी बड़ागांव थाना मनियर बताया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)