सड़क हादसे में अधिशासी अधिकारी सहित एक बालक की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/5.jpg)
फिरोजाबाद की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की शनिवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं साइकिल सवार एक बच्चे की भी मौत हो गयी। फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर की कार साइकिल से सड़क पार कर रहे बालक से टकरा गई। इस हादसे में ईओ सहित बच्चे की भी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गयी। वहीं हादसे की जानकारी होते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। साइकिल सवार मृतक बच्चे की पहचान 15 वर्षीय अंकित राठौर पुत्र अमरपाल राठौर के रूप में हुई। इंस्पेक्टर मक्खनपुर का कहना है कि साइकिल सवार बालक को बचाने के चक्कर में ईओ की कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से टकराई। हादसे में बालक और ईओ दोनों की मौत हो गई।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)