Ballia : रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-20.jpg)
बलिया। स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्तिस्थल स्कूल पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाएं। अपनी नन्ही उंगलियों के बल पर बच्चों ने रंगोली को सजीव बनाने का अथक प्रयास किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने कलात्मक तथा रंगों का समायोजन करते हुए मनमोहक तथा आकर्षक रंगोली बनाई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी, रामजी त्रिपाठी, छाया, अंबिका त्रिपाठी, नीलू श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, संतोष ठाकुर, अतुल पांडेय, ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूजा तिवारी, दुर्गा उपाध्याय, भूमि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)