दामाद के घर ससुर ने छक कर पी शराब, फिर कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-91.jpg)
यूपी के एटा जिले में होली के त्योहार पर दामाद के घर आये ससुर ने ऐसी हरकत कर दी कि उसे रस्सी से बांधना पड़ गया। इसके पहले ससुर की हरकतों से आजिज आकर ग्रामीणों और ससुर में मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुर को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुराव के रहने वाले शिवम की 25 दिन पहले पांच मार्च को दिव्या पुत्री अरविंद निवासी दउआ गांव, जिला कन्नोज के साथ शादी हुई थी। होली के बाद अरविंद पहली बार अपने दामाद शिवम के घर बेटी दिव्या से मिलने के लिए आया था। अरविंद की पत्नी सुमन भी उसके साथ आई हुई है।
ससुर अरविंद ने दामाद के घर शराब पी। पत्नी सुमन ने शराब पीने से मना किया तो वो गुस्से से आग बबूला हो गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर दामाद और अन्य लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो अरविंद ने दामाद के घर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वो घर की छत पर चढ़ गया और ईंट-पत्थर फेंकने लगा। वो छत से दूसरे घर में कूद गया, जिससे चोट लग गई। इसलिए ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया और पुलिस को मौके पर बुला लिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)