Ballia : पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240327-WA0049.jpg)
रेवती (बलिया)। आगामी त्योहारों व लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत बुद्धवार की शाम पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। बलिया के रेवती में जनमानस में सुरक्षा की भावना के उद्देश्य से निकले फ्लैग मार्च के दौरान जवानों ने लोगों को सुरक्षा के प्रति आस्वस्थ किया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह के नेतृत्व में निकला एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से बताया गया कि वह निर्भीक होकर मतदान करेंगे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240327-WA0047-1024x461.jpg)
आगामी त्यौहार तथा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है। पुलिस बल द्वारा यह भी लोगों से अपील की गई कि अफवाहों पर ध्यान न दें। आप सभी ऐसे अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपका नाम गुप्त रखा जायेगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)