Ballia : जिला अस्पताल में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/27-ball-ph-15.jpg)
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सुजीत यादव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अस्पताल के सभी चिकित्साधिकारी ओपीडी देखने के बाद शामिल हुए। होली मिलन समारोह में डॉक्टरों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर डॉ0 सुजीत यादव ने बताया कि होली का पर्व भाईचारे एवं एकता का प्रतीक है। इसके अलावा आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान करने की अपील की। इसका प्रचार-प्रसार पत्रकार भाइयों के माध्यम से अति आवश्यक है। इस मौके पर पत्रकार भाई भी जमकर अबीर, गुलाल लगाया। डॉ0 साहिबान और पत्रकार आपस में गले मिलकर खुशियां बाटी। इस मौके पर डॉ0 बीपी सिंह, दिनेश कुमार, रितेश सोनी सहित अन्य डॉक्टर और स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)