Ballia : कार्यक्रम की सफलता पर पूर्व मंत्री व सांसद पुत्र ने दी बधाई
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-68.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-68-1024x899.jpg)
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे शिलान्यास समारोह की सफलता पर लोकसभा वासियों और जनपदवासियों को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र विपलेंद्र प्रताप सिंह ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता पर मीडिया का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। जिनके प्रयास से पल-पल की खबर जनता के बीच पहुंचती रही। साथ ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे शिलान्यास समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं पीब्डल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने जो भी घोषणाएं की है वह जल्द ही धरातल पर दिखेगी। उन्होंने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ये कार्यक्रम पूर्ण रूप से जनहित में रहा है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/2-25-817x1024.jpg)
जनता को लाभ मिले इसको लेकर यह कार्यक्रम आयोजित रहा। कहा कि सड़कों के निर्माण से शहर को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही यात्रा करने में भी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र की छोटी बड़ी समस्याओं को भी समाधान करने की बात कहीं है। प्रेस क्लब के सवाल पर कहा कि यदि जमीन उपलब्ध हो जाती है तो प्रेस क्लब का भी निर्माण जल्द से जल्द होगा। विपलेंद्र प्रताप ने कहा कि सूचना संकलन भवन मुख्यमंत्री के प्रोजेक्ट में है। अन्य जनपदों में सूचना संकलन भवन बनकर तैयार भी हो गया है। ये आप लोगों की कमी है जिसके कारण सूचना संकलन भवन नहीं बन पाया। यदि आप लोग चाहेंगे तो वो भी जल्द बन जाएगा। इस अवसर पर उप ब्लाक प्रमुख मुरलीछपरा सुशील पांडेय भी मौजूद रहें।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)