Ballia : युवक की हत्या करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240503-WA0053.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। विगत गुरुवार को खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गाँव में थाना क्षेत्र के ही शहपलिया (खड़सरा) गाँव निवासी बृजेश सिंह पुत्र परमात्मा सिंह की हुई हत्या के मामले में मृतक के भाई नितेश सिंह के द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तहरीर में आरोपित सात नामजदों में से पुलिस ने चार आरोपियों कृष्ण कुमार सिंह, लाली उर्फ गौरव सिंह, आलोक सिंह एवं ऋतुराज सिंह निवासी खेजुरी को आला कत्ल सबल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरिक्षिका अनिता सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि 2 मई को खेजुरी बाजार में बिरयानी खाने को लेकर बृजेश सिंह और हम लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुरुवार को बृजेश सिंह हम लोगों के दरवाजे पर आकर उसी विवाद को लेकर माँ बहन की भद्दी-भद्दी गालियाँ दे रहा था, जिसके कारण आक्रोश में आकर एवं एक राय होकर हमने उसे लाठी-डंडों एवं लोहे के सबल से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जब वह जमीन पर गिर गया तो हम लोग उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गए। प्रभारी निरिक्षिका अनिता सिंह का कहना है कि शेष नामजद अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं मृतक बृजेश सिंह के परिजनों ने पुरानी रंजिश में धोखे से खाने पर बुलाकर हत्या किए जाने का आरोप तहरीर में नामजदों पर लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मृतक की माँ के साथ-साथ अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गाँव के लोगांे एवं रिस्तेदारों द्वारा परिजनों को ढांढस बंधाया जा रहा है। परिजनों के करुण क्रंदन से सबकी आँखे नम हो जा रही थी। वहीं इस हत्या को लेकर क्षेत्र के लोगों मंे तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)