Ballia : किशोरी से छेड़खानी करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240503-WA0009.jpg)
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बांसडीह कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर के पास झाड़फूक के बहाने नाबालिक किशोरी से छेड़खानी करने वाले मामले के मुख्य अभियुक्त सोखा (तांत्रिक) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव निवासी सोखा जगन्नाथ गोंड द्वारा झाड़-फूंक (ओझईती) के दौरान एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था। लड़की के पिता ने तहरीर देकर जगन्नाथ के साथ ही उनके दो अन्य परिजनों पर भी मुकदमा दर्ज कराया था। पिता ने आरोप लगाया था कि मेरी लड़की के शरीर सफेद दाग के निशान थे, जिसे झाड़ फंूक के लिए सोखा के पास ले गए थे, जिसे झाड़ फूंक के दौरान सोखा द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में मुखबिर ने सूचना दिया कि छेड़खानी करने वाला सोखा जगरनाथ गोंड दुर्गा मंदिर के पास खड़ा है एवं कहीं भागने की फिराक में है। बांसडीह पुलिस टीम द्वारा दुर्गा मंदिर के पास स्टैण्ड के पास खड़े व्यक्ति जगरनाथ गोंड उर्फ सोखा पुत्र स्व0 बरन गोंड सा0 आदर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 70 वर्ष को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय कर दिया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)