Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

घोसी उपचुनाव: इंडिया गठबंधन का पहला इम्तेहान

रोशन जायसवाल,
देश में सत्ता पाने के लिये लगभग 26 दलों को मिलाकर इंडिया गठबंधन बनकर तैयार है। उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में विजय हासिल करना होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव घोसी सीट को पुनः जीतना चाहते है। उसको लेकर कुल 40 स्टार प्रचारकों को भी लगाया है। इसमें पूर्वांचल ही नहीं यूपी के कई दिशाओं से जुड़े दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में उतरेंगे। स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी स्टार प्रचारकों की सूची में है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी हो रही है कि लोकसभा चुनाव के पहले विपक्ष दलों को एक मंच पर तैंयार करने के लिये बना गठबंधन इंडिया घोसी उपचुनाव को किस रूप में लेगा। यूपी की अगुवाई क्या अखिलेश यादव करेंगे। घोसी सीट पर हो रही उपचुनाव एक तरह से 2024 से पहले गैर भाजपा दलों का लिटमस टेस्ट होगा। हालांकि भाजपा हर तरीके से घोसी सीट को जीतने के लिये तैयार है। सत्ता दल के उम्मीदवार के सामने सपा के उम्मीदवार कितना मजबूत होंगे यह तो आठ सितंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा। जानकारों की मानंें तो मऊ सीट के घोसी सीट पर भाजपा और सपा के बीच रोचक मुकाबला होगा। चर्चा यह भी है कि इस चुनाव में कांग्रेस और बसपा अपने पत्ते नहीं खोले है। राजनीतिक गलियारे में सवाल ये भी उठता है कि बसपा किसके साथ रहेंगी। कांग्रेस की भूमिका क्या होगी यह भी एक चर्चा है। वैसे पूरे यूपी की निगाह घोसी उपचुनाव पर टिकी हुई है। जहां एक तरफ भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान यह दावा कर रहे है कि घोसी सीट से कमल खिलेगा वहीं सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह का यह दावा है कि घोसी सीट से सपा ही जीतेंगी।

घोसी सीट का यह है जातिगत समीकरण

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *