Ballia : विद्युत स्पर्शाघात से छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/5-11.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/5-11-1024x551.jpg)
बलिया। नरहीं गांव में विद्युत स्पर्शाघात से एक युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवती कक्षा 11 की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार नरहीं गांव निवासी शिवमुनि राम की पुत्री काजल 17 वर्ष गुरूवार को अपने घर में बिजली वाले प्रेस से कपड़ा प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक प्रेस में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गयी। करेंट से लगने से काजल छटपटाने लगी। आनन-फानन में परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहीं ले जाया गया जहां जाचोंपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को परिजन घर लेकर चले आए। काजल कक्षा 11 में पढ़ रही थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)