गाजीपुर में भयंकर हादसा, एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, दस लोगों की मौत, कई झुलसे, देखें वीडियो
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-34.jpg)
गाजीपुर। उप्र के गाजीपुर जिले में एचटी लाइन के संपर्क में आने से बारातियों से भरी बस में भयंकर आग लग गयी। इस घटना में दस लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी। हादसे में कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस में कुल 38 बराती सवार थे। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में भयंकर आग लग गई। मौके पर गुस्साए लोग पथराव कर रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)