Ballia : जनता ने बनाया राजेश सिंह दयाल पर चुनाव लड़ने का दबाव
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-33-scaled.jpg)
बोले राजेश सिंह दयाल, सलेमपुर की जनता की ख़ुशी के लिये सब कुछ है त्याग
जयप्रकाश बरनवाल की रिपोर्ट,
बिल्थरारोड (बलिया)। सलेमपुर की जनता ने किया ऐलान, राजेश सिंह दयाल लडें चुनाव के नारों से गूंजा क्षेत्र। वैसे लगातार लगाए जा रहे मुफ़्त स्वास्थ कैम्प एवं उनकी संस्था द्वारा की जा रही समाज सेवा ने पूरे क्षेत्र को उनका मुरीद कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस लोक सभा चुनाव में टिकट ना मिलने के कारण जनता में अत्यधिक रोष की भावना उत्पन्न हो गई है। किसी भी दल से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव लेकर रविवार को पूरा सलेमपुर क्षेत्र राजेश सिंह दयाल के आवास पर उमड़ पड़ा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-10-1024x768.jpg)
हज़ारों लोगों की भीड़ ने एकजुट होकर उनसे आगामी चुनाव में सलेमपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की विनती की। विनम्रतापूर्वक विनती करने से लेकर लोगों ने चुनाव न लड़ने की स्थिति में आत्मदाह करने तक की धमकी दे दी। राजेश सिंह दयाल ने सभी की बात सम्मानपूर्वक सुनकर उस पर विचार एवं मंथन करने का आश्वासन दिया। जनता की आवाज़ ईश्वर का आदेश होता है एवं उसे गंभीरता से लेना हर जनसेवक का परम कर्तव्य है, जैसी बात कह कर राजेश सिंह दयाल ने चुनाव लड़ने की ओर दबे शब्दों में इशारा भी किया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)