
बलिया। आदर्श नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी रितु देवी पत्नी नथुनी गोंड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी को 1609 मतों से पराजित कर दिया। रितु देवी को कुल 4919 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी को 3310 मत मिले। बताते चलें कि सपा प्रत्याशी रितु देवी का समर्थन मनियर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह एवं उनके सुपुत्र संकल्प सिंह किए थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी का समर्थन भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू किए थे।

