Ballia : वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब की टीम ने दिया अनोखा उपहार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-92.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-92-1024x576.jpg)
बलिया। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर गड़वार में स्थित वृद्धाश्रम में इनर व्हील क्लब की टीम ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। वहां मौजूद सभी वृद्ध जनों को भोजन सामग्री, जूस, बिस्किट तथा महिलाओं को वस्त्र एवं सौंदर्य सामग्री वितरण किया। वहां रहने वाले वरिष्ठ जनों ने प्यार और सम्मान को महसूस कर टीम के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। क्लब की प्रेसिडेंट कविता सिंह ने कहा कि हमे वृद्धजनों का आदर सम्मान करना चाहिए वह हमारे जीवन के लिए सर्वाेत्तम मार्गदर्शक है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-51-1024x456.jpg)
जीवन के इस पड़ाव में जब वे शारीरिक रूप से असक्षम होते हैं तो हम प्यार और सम्मान व उचित देखभाल से उनका जीवन खुशहाल बना सकते हैं। मौके पर सचिव मधु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नीलम सिंह, आईएसओ अल्पना सोनी, एडिटर महेंद्र पाल कौर, आशा पांडेय आदि मौजूद रहीं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)