पत्रकार हत्याकांड: सीएम योगी ने किया पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये देने का ऐलान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/08/योगी-जी.jpg)
बलिया डेस्क। जिले में एक समाचार चैनल के पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सीएम ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल दिए जाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पत्रकार रतन सिंह की हत्या के बाद मंगलवार दोपहर को यूपी के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बलिया जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बेरहमी से हुई पत्रकार की हत्या के मामले को हम गंभीरता से ले रहे हैं। सीएम योगी से अनुरोध करेंगे कि वह मुआवजा बढ़ाएं और रतन सिंह की पत्नी को नौकरी दें। एक समाचार चैनल के पत्रकार रतन सिंह(42) पुत्र विनोद सिंह को सोमवार की रात करीब पौने नौ बजे बदमाशों ने गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सदर चंद्रकेश सिंह, फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय मौके पर पहुंच गए। उधर, अपर पुलिस महानिदेशक बृज भूषण ने बताया कि रतन सिंह की पट्टीदारी के विवाद में हत्या हुई है। आठ माह से उनका विवाद चल रहा था। इस हत्या का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)