पत्रकार हत्याकांड: पूर्व सीएम ने भी किया दो लाख रुपये देेने का ऐलान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/08/अखिलेश-यादव-की-बात-है-1.jpg)
रिपोर्ट रोशन जायसवाल
बलिया डेस्क। पत्रकार रतन कुमार सिंह की हत्या पर एक तरफ सरकार ने जहां 15 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार को दो लाख रूपये मदद का ऐलान किया है। सपा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख देने की मांग की है। इसके साथ ही रतन सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। गौरतलब हो कि विगत दो वर्ष पहले पत्रकार रतन सिंह के बड़े भाई की मारपीट के दौरान मौत हो गई थी। जिससे उनके परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी इन्हीं कंधों पर थी। अब उनकी मौत के बाद परिवार को दु:खों का पहाड टूट पड़ा है। बुुजुर्ग पिता के उपर दो विधावा पुत्रवधु व पोता-पोतियों की जिम्मेदारी आ गई है। रतन सिंह के परिजन के साथ पत्रकार और आमजनमानस की सहानुभूति बनी हुई है। जानकारी ये भी मिल रही है कि सरकार ने रतन सिंह की पत्नी को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं पूर्व विधायक संग्राम यादव ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव से परिजनों से बात कराई।
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/08/ट्वीटर-अकाउंट-300x286.jpg)
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)