Ballia : पुण्यतिथि पर याद किए गये काशीराम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231009-WA0210.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231009-WA0210-1024x690.jpg)
नगरा (बलिया)। क्षेत्र के भागमलपुर नगरा में सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम जी की 15वीं पुण्य तिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा के जिला सचिव देवानंद गौतम ने मान्यवर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। कहा कि मान्यवर कांशीराम दूरदर्शी थे, उनकी खूबी यह थी। जो उनके सानिध्य में आया वह उनके विचारों से प्रभावित हुए बिना नहीं रहा। उनकी चुंबकीय शक्ति से सभी कार्यकर्ता प्रभावित थे। उन्होंने जीवन भर संघर्ष करते हुए बहुजनो को सत्ता का रास्ता दिखाया। सामाजिक आन्दोलन के माध्यम से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में दलितों को सत्ता में लाए वह बार बार दलितों को यह अहसास कराते थे। देश में दलितों और पिछडी जाति को एक करने में उनकी महती भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। आज परिनिर्वाण दिवस है़ उनको सही मायने में सच्ची श्रध्दांजलि तभी होगी जब हम उनके और बाबा साहब अम्बेडकर जी के बताऐ रास्ते पर चले। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व प्रधान सत्येन्द्र बहादुर उर्फ प्रहलाद सिंह, अनिल यादव, गुड्डू यादव, राम दरस यादव क्रांति, गुलाब आदि शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)