लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के बाद एक्शन मोड में आई बीजेपी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-2.jpg)
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तैयारी में है। आगामी चुनाव को लेकर देश के सभी लोकसभाओ के सीटों पर अपनी नजर रखेगी और पीएम मोदी के कल्याणकारी योजनाओं को जन – जन तक पंहुचायेगी। आगे क्या होगा यह भी देखने वाली बात होगी।
उधर पार्टी ने यह फरमान जारी किया कि जनवरी से पहले प्रदेश पदाधिकारी को करनी होगी जिला की टीम के साथ बैठक उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संदेश को करना होगा जनता के बीच प्रेषित। उधर यह भी निर्देश है कि 5 जनवरी से पहले सभी मोर्चों को प्रदेश स्तर पर करनी होगी बैठक और उसमें सबकी जिम्मेदारी तय होगी। आगे यह भी कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 24 जनवरी के दिन 5000 जगह पर नए मतदाताओं के साथ युवा मोर्चा की बैठक होगी। उसके बाद भाजपा गांव के तरफ बढ़ेगी, सबसे बड़ा भाजपा का यह कार्यक्रम है कि 7 लाख गांव से एक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा, गांव चलो अभियान जनवरी-फरवरी में चलाया जाएगा और केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ लेने वालों लोगों का बनेगा डेटा रिकॉर्ड। दिल्ली मे भाजपा के बड़े नेताओं के सामने लोकसभा चुनाव कि तैयारी सबसे महत्वपूर्ण बना हुआ है उधर यह भी चर्चा है कि भाजपा का सर्वें रिपोर्ट मे किस सीट से कौन सांसद दोबारा जीत सकता है उस पर भी मंथन हो रहा है। यह भी है कि 2019 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा का उम्मीदवार कितने वोटो से बढ़त बनाकर सांसद बना यदि कम वोट का अंतर रहा तो भाजपा उस सीट पर फोकस करते हुए कुछ करेगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)