Ballia : केंद्रीय उपभोक्ता भंडार की निर्विरोध सभापति बनीं मुन्नी सिंह
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-27.jpg)
उपसभापति बने देवेंद्र सिंह
बलिया। टाउन हाल के सामने स्थित केंद्रीय उपभोक्ता भंडार में मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया चली। इस दौरान 11 से 12 नामांकन हुआ। इसके बाद तीन से चार बजे तक चुनाव का समय था। लेकिन मुन्नी सिंह ने केवल नामांकन किया। उनके सामने कोई दूसरा नामांकन नहीं दाखिल किया। वहीं चुनाव अधिकारियों ने मुन्नी सिंह को निर्विरोध घोषित कर दिया। वहीं उपसभापति के पद पर देवेंद्र सिंह रहे। इसके अलावा प्रतिनिधि बीसीएफ खड़क बहादुर तिवारी, बनारसी चुने गये।
प्रतिनिधि जिला सहकारी बैंक विवेक ओझा बने। चुनाव अधिकारी/अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, चुनाव अधिकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव व उपभोक्ता भंडार के सचिव विनोद कुमार मुख्य रूप से निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस अवसर पर स्व. हृदयनारायण सिंह के पुत्र सोनू सिंह ने चुनाव अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, नागेदं्र पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, खड़़क तिवारी, घनश्याम सिंह, भृगुनाथ सिंह, नरेंद्र सिंह, रिंटू सिंह, देवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, रामजी सिंह, बबलू सिंह, अभय सिंह, रत्नेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अरविंद पांडेय, राजू, बिट्टू तिवारी, चिंता देवी, बच्चा सिंह आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)