Ballia : बलिया में कल रहेंगे नितिन गडकरी, देंगे कई सौगात
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-60.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-60.jpg)
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रीय मंत्री वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सुबह 11.40 बजे चितबड़ागांव पहुंचेंगे। यहां पहले जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहे नया पुल का कार्य जहां जोरों पर है, वहीं पुराने पुल के पास लिंक रोड का निर्माण शुरू हो गया है। यह फोरलेन लिंक मार्ग ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज से जुड़ेगा। इससे यूपी-बिहार से पटना, लखनऊ और दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बलिया जनपद को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)