Ballia : ट्रैक्टर से कुचल कर अध्यापक की माता की दर्दनाक मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-28.jpg)
बलिया। जीरा बस्ती केंद्रीय विद्यालय के पहली गली में ट्रैक्टर से कुचल कर उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक रमेश कुमार मौर्य की माता 70 वर्षीय माता की दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार शनिवार को सांय चार बजे के करीब अध्यापक रमेश कुमार मौर्य की माता हीरामती देवी जीरा बस्ती केंद्रीय विद्यालय की पहली गली से अपने घर जा रही थी।
इसी बीच पीछे से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली से धक्का लग गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगो व परिजनों द्वारा आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। लोगांे ने बताया की ट्रैक्टर ड्राइवर मिट्टी लादकर एक प्लाट की भराई कर रहे थे। लोगों के मना करने के बाद भी वह तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए हीरामती के ऊपर चढ़ा दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तथा रो रो कर सबका बुरा हाल हो गया है। अध्यापक रमेश मौर्य द्वारा इसकी लिखित शिकायत थाने में दे दी गयी है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)