Ballia : अनियंत्रित कार ने दो युवकों को रौंदा, मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-29.jpg)
गड़वार (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव के समीप शनिवार की देर रात कार की चपेट में आने से साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के महाबीर गंज, खरहाटार निवासी अनिल गुप्ता हलवाई का काम करते है। शनिवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए असनवार गांव में अपने पुत्र 24 वर्षीय मंटू गुप्ता एवं सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर, अहरा निवासी जयप्रकाश राजभर का 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश राजभर को लेकर गए थे। मांगलिक कार्यक्रम में काम कर देर रात अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी के पास पहुंचे की तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें अखिलेश राजभर की मौके पर ही मौत हो गई।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/2-8.jpg)
जबकि मंटू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया वहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। अभी परिजन वाराणसी ले ही जा रहे थे कि रास्ते में घायल की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में पहुंचे दोनों युवकों के परिजनों ने शव को देखते ही रुदन-क्रंदन करने लगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)