Ballia : कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को किट लांचिंग व अंगवस्त्रम से किया गया सम्मानित
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/06-ball-ph-13.jpg)
बलिया। 50वीं सीनियर पुरुष स्टेट कबड्डी सुपर लीग चैम्पियनशिप में प्रतिभागी बलिया कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का किट लांचिंग परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा किया और सभी टीम सदस्यों को अंगवस्त्रम से सम्मानित भी किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहरलाल यादव ने टीम को शुभकामनाएं दीं। बलिया कबड्डी एसोसिएशन की टीम विगत दिनों स्टेट चैम्पियनशिप जोन सी आजमगढ़ में उपविजेता रही एवं स्टेट सुपर जोन चैम्पियनशिप जो 8 मार्च से 10 मार्च 2024 तक लखनऊ केडी सिंह बाबु स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/a-4-1024x768.jpg)
इस अवसर पर मिथिलेश श्रीवास्तव, पंकज सिंह (सचिव), सोनू मौर्या एस के इण्डिया स्पोर्ट्स, अजीत सिंह (कोच), डॉ. अजय प्रताप सिंह, रमेश श्रीवास्तव, धीरेन्द्र शुक्ला सचिव, अरविंद शुक्ला सचिव, संजय सिंह वालीबाल, बिरेश दुबे, सतीश सिंह, विक्की चौबे, अवनीश शुक्ला, रुपेश दुबे, शिवजी चन्देल, जय सिंह आदि उपस्थित रहे। बलिया कबड्डी टीम सदस्यों की सूची निम्नलिखित है, आनन्द (कप्तान), शिवम, नितेश, आदित्य, सुधीर, अरविन्द, दीपक, दिगम्बर, रीतिकेश, मनीष, यशवंत, अभिषेक, पंकज सिंह कोच, मैन यादव मैनेजर, अजीत सिंह आफिशियल। इस आशय की सूचना पंकज सिंह सचिव जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया ने दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)