Ballia : बैरिया के दो प्रमुख नेता एक की घर वापसी तो दूसरे ने कांग्रेस छोड़ हुए भाजपा में शामिल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/06-ball-ph-12.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। जिले का बैरिया विधानसभा एक महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह की घर वापसी हो चुकी है। बुद्धवार को लखनऊ में सुरेन्द्र सिंह भाजपा की पुनः सदस्यता ग्रहण की है। वहीं बलिया जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्रा ने बुद्धवार को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गये है। भाजपा में शामिल होने के बाद जिला सहकारी बैंक में उनका स्वागत किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/c-3-768x1024.jpg)
यहां पर जिला सरकारी बैंक के चेयरमैन व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे और निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अमिताभ उपाध्याय, खड़ग बहादुर सिंह व अशोक पाठक ने सीबी मिश्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर सीबी मिश्रा ने कहा कि मैं आज भाजपा में आ कर बहुत खुश हुं। मैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में आकर मैं बहुत गौरवांवित महसूस कर रहा हुं। मैं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाऊंगा। बताते चले कि सीबी मिश्रा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया रिजनल मैनेजर से जनवरी 2011 में रिटायर हुए थे, उसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। 13 वर्ष कांग्रेस में राजनीति करने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। बैरिया विधानसभा क्षेत्र में सीबी मिश्रा जनसमस्याओं को लेकर जन संघर्ष करते रहे है। बैरिया में विधानसभा में सीबी मिश्रा का ब्राह्मण चेहरा में एक बड़ा नाम है। सीबी मिश्रा के आने से मोदी के मिशन को और गति मिलेगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)