Ballia : रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-85.jpg)
बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस द्वारा अपहृता को बरामद करते हुए वांछित अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। दुबहड़ थाना पर बीते 29 मार्च को वादी मुकदमा द्वारा अपने पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर गलत नियत से कही भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए बरामदगी व गिरफ्तारी के मद्देनजर अभियुक्त की तलाश की जाने लगी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घण्टे के अन्दर पीड़िता को बरामद कर लिया और अपहरणकर्ता कृष्णा कुमार उर्फ गोलू राम पुत्र मुन्ना राम निवासी सवरूबांध थाना दुबहड़ को जनाड़ी तिराहा से धर दबोचा। पुलिस ने विधिक कारवाई करते हुए अभियुक्त को चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)