Ballia : एंबुलेंस के चेकिंग के दौरान चौंक गई पुलिस, सामने आया यह मामला
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240413-WA0061.jpg)
बैरिया (बलिया)। तू डाल डाल तो मै पात पात के तर्ज पर उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर मांझी में अवस्थित जय प्रभा सेतु के पूर्वी हिस्से के चेक पोस्ट से बिहार पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम अंग्रेजी शराब लेकर जा रही एंबुलेंस को जब्त कर लिया। एंबुलेंस में लदे दो सौ लीटर अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेने के साथ ही चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त शराब मऊ से बलिया के रास्ते तस्करी कर छपरा ले जाया जा रहा था।
माझी के थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पकड़ा गये शराब का मूल्य लगभग दो लाख रुपये है। जो मऊ से बलिया के रास्ते छपरा ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में रोगी सुलाकर रोगी को ड्रिप लगाकर उसके नीचे अवैध शराब की पेटिया भरकर शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, कि चेकिंग में पकड़ लिया गया। उक्त एंबुलेंस में शराब लादने के लिए तहखाना बना हुआ था। जिसमें छुपा कर अंग्रेजी शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच स्थानीय लोगों ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा है कि मऊ से इतने थाने लांघ कर कैसे शराब से लदी एम्बुलेंस माझी चेक पोस्ट पर पकड़ी गई। यह सोचने वाली बात है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)