Ballia : प्रधानाचार्य ने छात्रा से की अश्लील बात, ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/2-39.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/2-39-1024x551.jpg)
बलिया। गड़वार क्षेत्र के जोगापुर स्थित एक कॉलेज की छात्रा का विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अश्लील बात करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने इसकी सूचना वीमेन पावर लाइन 1090 पर कॉल करके व गड़वार पुलिस को लिखित तहरीर देकर प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। जिसका संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने सम्बंधित धाराओं में प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं प्रधानाचार्य घर छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस आडियो को सुनकर लोग बाग कह रहे हैं कि यह गुरु और शिष्य का रिश्ता को कलंकित करने का मामला है। जो निश्चित रूप से बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को कलंक करने वाले प्रधानाचार्य के खिलाफ भी लोगों में काफी आक्रोश है यही नहीं बल्कि सूत्रों की माने तो उसी क्लास कि कुछ और छात्राओं ने भी उक्त प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत की है। छात्राओं का कहना था कि हम लोग डरे सहमे होने की वजह से शिकायत नहीं कर पा रहे थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)