Ballia : पीडीए जन चौपाल के अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/28-ball-ph-21.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरा रोड (बलिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए जन चौपाल के अंतर्गत हल्दीरामपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि पिछड़ों की हक की लड़ाई को लड़ने के लिए संघर्ष रत रहने, नौकरी, बेरोजगारी, महंगाई आदि पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत कर लोकसभा में भेजने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कंनौजिया, जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव रुद्र प्रताप यादव, इरफान अहमद, विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बांसपारी, पतिराम यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)